asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में विश्वास, विजन और विकास का कराती है दर्शन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 06 जनवरी। पीएम मोदी ने देश की आजादी से लेकर अब तक हजारों करोड का फंड आवंटित होने के बाद प्राथमिक जरुरतों और आधुनिक विकास से वंचित केन्द्रशासित प्रदेशों में आमूल परिवर्तन लाने के लिए 2016 मेें साहसिक निर्णय लेते हुए राजनीतिक प्रशासक की नियुक्ति की थी। पीएम मोदी ने दमण-दीव और दादरा नगर हवेली प्रशासक के रुप में गुजरात में अपने साथी गृहमंत्री रहे प्रफुल पटेल को जिम्मेदारी सौंपी थी। 2016 में केन्द्रशासित प्रदेश थ्रीडी में दस्तक देने वाले प्रशासक प्रफुल पटेल ने 2026 यानि 10 तक इस प्रदेश में पीएम मोदी के सीधे मार्गदर्शन और आशीर्वाद से स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, कनेक्टीविटी, स्पोर्ट्स, गरीब एवं मजदूर कल्याण, महिला आत्मनिर्भर अभियान सहित अंत्योदय से जुडी सभी योजनाओं को ठोस तरीके से लागू करते हुए नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का अद्भुत कार्य करके दिखाया है। प्रशासक के पद को जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ निभाते हुए इस प्रदेश को मॉडल प्रदेश की श्रेणी में लाकर खडा कर दिया है। पिछले सवा नौ साल से प्रशासक प्रफुल पटेल ने हर योजना के शुभारंभ से पहले ग्राउंड जीरो पर लगातार दौरा कर उसके धरातल पर उतरने तक पसीना बहाया है। अरब सागर के किनारे राम सेतु हो या नमो पथ हो, दमण का नाइट मार्केट हो या भव्य इंजीनियरिंग कॉलेज हो, दमण और दीव के किले सहित ऐतिहासिक धरोहरों के आसपास का सौंदर्यीकरण हो या शिक्षा क्रांति के केन्द्र समान नमो मेडिकल कॉलेज का भव्य बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर हो, सिलवासा की सरकारी अस्पताल हो या सायली का स्टेडियम हो, तीनों जिलों के आयुष्मान केंद्र हो या फिर छोटे-छोटे बच्चों के लिए नंदघर एवं छात्रों के लिए भव्य सरकारी स्कूल हो सभी प्रोजेक्टों ने पूरे देश का ध्यान हमारे प्रदेश की ओर के्द्रिरत किया है। कहते हैं कि कोई भी प्रदेश हो उसका आमूल परिवर्तन काफी चुनौती भरा कार्य होता है। क्योंकि कोई भी शासक इस कार्य को करने से हिचकिचाता है। लेकिन पीएम मोदी ने जिस प्रकार पूरे देश में आमूल परिवर्तन का संकल्प लेकर काम शुरू किया था। इसी संकल्प को शिरोधार्य करते हुए प्रशासक प्रफुल पटेल ने एक कर्मयोगी की तरह इस केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव की किस्मत को बदल दिया है। प्रदेश में उनकी दस्तक से 10 तक की पूरी यात्रा विश्वास, विजन और विकास का स्पष्ट दर्शन कराती है। यहां याद दिलाना जरुरी है कि पीएम मोदी ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। पिछले सवा नौ सालों में केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव जिस रफ्तार से आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता के साथ विकास किया है यह विकसित भारत की दहलीज पर पहला पहुंचने वाला प्रदेश बन सकता है।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना की हुई शुरुआत: 8 ईको वैन को दिखाई गई हरी झंडी

Asli Azadi

दमण में सभी 16 पंचायतों में सरपंच एवं पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Asli Azadi

नमो मेडिकल अस्पताल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सांसद कला डेलकर ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Asli Azadi

Leave a Comment