asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण पुलिस ने उद्योग भवन के बाहर नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी वाहनों पर की कार्रवाई, काटे चालान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 10 अगस्त। दमण पुलिस ने आज भेंसलोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित नो पार्किंग जोन में खडे भारी वाहनों के फिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान भी काटे। उद्योग भवन के बाहर नो-पार्किंग क्षेत्र में लगातार खड़े किए जा रहे भारी वाहनों के खिलाफ पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान काटे, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उद्योग भवन के आसपास सड़क किनारे भारी वाहन अक्सर खड़े रहते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को कई बार समझाया जा चुका है कि नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े न करें, लेकिन इसके बावजूद कुछ चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें, ताकि सड़क पर आवागमन सुचारु बना रहे।

Related posts

प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ते कदम:कराया गांव में किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का मंत्र आत्मा परियोजना के प्रशिक्षण शिविर में प्राकृतिक खेती के लाभों और किसान सारथी ऐप की उपयोगिता से कराया गया अवगत

Asli Azadi

दमण में नम आँखों से स्व.भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

Asli Azadi

दमण में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment