asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरें

नानी दमण जेटी के पास समुद्र में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 10 अगस्त। दमण में समुद्र में डूबने से एक किशोर की मौत होने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। वहीं लाइफ गार्ड ने एक किशोर को सुरक्षित बचा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, दमण के रिंगणवाडा विस्तार निवासी 17 वर्षीय आकाश अपने चाल दोस्तों के साथ नानी दमण जेटी पर नहाने पहुंचा था। इसी दौरान 2 किशोर समुद्र के पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लाइफ गार्ड ने एक किशोर को बचा लिया। जबकि आकाश समुद्र के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। नानी दमण जेटी के पास समुद्र में 17 वर्षीय आकाश के डूब जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमण फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समुद्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। समुद्र का पानी कम होने के बाद आकाश का शव बरामद किया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। गौरतलब है कि मौजूदा समुद्री परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन की ओर से समुद्र में नहाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोगों को समुद्र में उतरने और जोखिम वाले स्थानों पर जाने से लगातार सावधान किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्र में न जाएं और जारी सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। विशेष रूप से बारिश के मौसम में समुद्र में तेज करंट और ऊंची लहरों के कारण हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना बेहद जरूरी है।

Related posts

विमान हादसे में एक मात्र जीवित बचे विश्वास रमेश अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अंत्येष्टि में शामिल हुए

Asli Azadi

घेलवाड ग्राम पंचायत में सबकी योजना सबका विकास को लेकर हुई ग्रामसभा

Asli Azadi

प्रशासक प्रफु ल पटेल ने आदिवासी बहुल दादरा नगर हवेली में लगातार 4 दिनों तक ग्राउंड जीरो पर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

Asli Azadi

Leave a Comment