asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

मुझे जो सजा सुनाई गई है वह जनता के न्याय और अधिकार की लड़ाई के लिए है, न कि किसी निजी या असामाजिक कार्य के लिए : सांसद उमेश पटेल

दमण न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद सांसद उमेश पटेल का आया बयान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 2 अगस्त। दमण न्यायालय द्वारा 15 साल पुराने मामले में दमण-दीव के सांसद उमेश पटेल को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद सांसद का बयान सामने आया है। सांसद उमेश पटेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि, मेरे विरुद्ध जिस प्रकरण में सजा सुनाई गई है, वह किसी असामाजिक या व्यक्तिगत स्वार्थ से जुड़े कार्य के कारण नहीं, बल्कि अपने प्रदेश और जनता के न्याय, हक एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ने के कारण है। क्या जनता के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना गुनाह है? मेरे लिए पद से बड़ा जनहित है। यदि जनता के हितों की रक्षा के लिए मुझे अपने पद का भी त्याग करना पड़े, तो मैं वह बलिदान भी मुस्कुराकर स्वीकार करूँगा। क्योंकि मेरे लिए पद नहीं, जनता सर्वोपरि है। लेकिन आप निश्चिंत रहें, आपके आशीर्वाद और कानून पर पूर्ण विश्वास के साथ हम लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ेंगे और आपके द्वारा दिए गए सांसद पद की रक्षा के लिए हर वैधानिक प्रयास करेंगे। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

Related posts

भीमपोर ग्राम पंचायत एवं युवा क्रांति फाउंडेशन के सहयोग से 500 वृक्षारोपण का लक्ष्य पूर्ण: कडैया श्मशान में किया गया वृक्षारोपण

Asli Azadi

प्रदेश भाजपा सचिव एवं समाज सेविका उर्वशी पटेल ने आंगणवाडी के बच्चों की कराई स्वास्थ्य जांच

Asli Azadi

पीएम मोदी ने मिशन प्रमुखों को दिया 3टी का मंत्र, 2047 के लिए कूटनीति में सुधार पर दिया जोर

Asli Azadi

Leave a Comment