asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण पुलिस द्वारा कचीगाम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित जुए की गतिविधि पर छापा

– आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख से अधिक कैश और मोबाइल बरामद – कच्चीगाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर मारी रेड

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 16 अगस्त। दमण पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए जुए के एक बडे नेटवर्क का भंडाफोड किया है। कच्चीगाम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केवडी फलिया इलाके में पुलिस ने एक कमरे पर छापा मारकर 9 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। दमण पुलिस संगठित अपराधों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 15 अगस्त को शाम लगभग 7:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कचीगाम पुलिस स्टेशन के एसएचओ और उनके स्टाफ ने जीनलभाई की बिल्डिंग कमरा नं-07 केवडी फलिया नानी दमण में छापा मारा। जहाँ 9 आरोपी ताश के पत्तों से खेल रहे थे और उन पर नकद पैसे का दांव लगा रहे थे। छापे के दौरान मौके से ताश के पत्तों के दो सेट और 1,56,070 रुपये नकद बरामद किए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, आरोपियों के 09 मोबाइल फोन भी मौके पर मिले जिन्हें पंचनामा के तहत जब्त कर लिया गया। इस संबंध में कचीगाम पुलिस स्टेशन में गोवा, दमण और दीव पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, 1976 की धारा 3, 4 और 7 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 112 के तहत ऋकफ नंबर 43/2026 दर्ज की गई है। छापे के दौरान पुलिस को आकाश धर्मेंद्रसिंह राजपूत (उम्र 27 वर्ष) पता- फ्लैट नं-204, बीएम कॉम्प्लेक्स, कोलीवाड, कचीगाम, मूल निवासीः जिला- बटियागढ़, मध्य प्रदेश, भाविन राजेश पटेल (उम्र- 30 वर्ष) पता:- मकान नं-199, अनागवाडी केवडी फलिया, दाभेल, पंकज कमला प्रसाद जायवाल (उम्र- 37 वर्ष) पता:- कमरा नं-02, रमनभाई चॉल, केवडी फलिया, मूल निवासी, जिला- सीधी, मध्य प्रदेश, अमितकुमार अवधेश राय (उम्र 36 वर्ष) पता- फ्लैट नं-201, शांतिनिकेतन बिल्डिंग, केवडी फलिया, दाभेल, मूल निवासी जिला-भोजपुर, बिहार, शुशीलकुमार कुना बेहरा (उम्र 33 वर्ष) पता-कमरा नं-04, जिनलभाई चॉल, केवडी फलिया, दाभेल, मूल निवासी जिला-जगदसिंगपुर, ओडिशा, सुनीलकुमार चितन यादव (उम्र 31 वर्ष) पता-कमरा नं-12, भागुभाई चॉल, कचीगाम, मूल निवासी जिला-बलरामपुर, उत्तर प्रदेश, जिंतेंद्रकुमार राजेंद्र दहायत (उम्र 32 वर्ष) पता- कमरा नं-07, जीनलभाई चाल, केवडी फलिया, मूल निवासी जिला-सतना मध्य प्रदेश, राजन अली मोती अली (उम्र 26 वर्ष) पता-कमरा नं-42, भूपेशभाई चाल, सोमनाथ, मूल निवासी- जिला भधोई, उत्तर प्रदेश और चेतन प्रवीण पटेल (उम्र 41 वर्ष) पता- मकान-203, केवडी फलिया, दाभेल, दमण को ताश खेलते और उन पर नकद पैसे का दांव (जुआ) लगाते हुए पाए गए। इसलिए उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। विदित हो कि आरोपी नं-7 ने कमरा किराए पर ले लिया और उक्त कमरे में रहने लगा। इस मामले के बाद पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी के पास दमण में चल रही जुए की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी है, तो वे 112 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। दमण पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और अपराध व अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के अपने पक्के इरादे को दोहराती है।

Related posts

परियारी ग्राम पंचायत में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Asli Azadi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और प्रशासक प्रफुल पटेल के अथक प्रयासों से नमो मेडिकल एज्युकेशन एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में पोस्ट ग्रेज्युएट कोर्स की 26 सीटें मंजूर

Asli Azadi

सांसद उमेश पटेल ने लोकसभा में संघ प्रदेश थ्रीडी के 2 महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया

Asli Azadi

Leave a Comment