asliazadi
गुजरात

महाकालेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री ने आमजन संग सुनी मन की बात

– प्रधानमंत्री ने भाडज के विश्व रिकॉर्ड पौधारोपण की सराहना की, हर नागरिक से एक पेड़ लगाने का लिया संकल्प

अहमदाबाद (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के रविवार को 136वें एपिसोड के प्रसारण की गांधीनगर के सेक्टर-1 स्थित महाकालेश्वर मंदिर के हॉल में सार्वजनिक प्रदर्शन व्यवस्था की गई, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी सहभागी हुए और उन्होंने लोगों के बीच बैठकर इस एपिसोड को देखा इस अवसर पर गांधीनगर शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. आशीष दवे, महापौर मीरा पटेल, नागरिक बैंक के चेयरमैन एवं पार्षद महेन्द्र दास तथा शहर संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की।
प्रधानमंत्री इस ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देने के साथ-साथ प्रेरणादायक प्रसंग भी सुनाते हैं। मन की बात के इस 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद के भाडज क्षेत्र में जन भागीदारी से एक घंटे में लाखों पौधों के रोपण के वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ, शुद्ध और हरियाला भविष्य देने के लिए प्रत्येक नागरिक को आज एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना तथा सुरक्षा बलों के साहस एवं शौर्य को सम्मानपूर्वक स्मरण किया। उन्होंने यह बात भी साझा की कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने खेल-कूद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में देश के युवाओं की उपलब्धियों की भी सराहना की।

Related posts

वलसाड में मेघ तांडव:मूसलाधार बारिश से जलभराव, सीजन का आधा कोटा पूर्ण

Asli Azadi

इंडियन कोस्टगार्ड ने दमण, दादरा नगर हवेली और दक्षिण गुजरात में बाढ़ राहत ऑपरेशन में 170 लोगों का किया रेस्क्यू

Asli Azadi

चांदीपुरा वायरस को लेकर हाई अलर्ट: 63 संदिग्ध मामलों में 12 की पुष्टि, स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

Asli Azadi

Leave a Comment