asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण जिला भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किया जागरूकता शिविर

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 12 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरया के मार्गदर्शन में दमण जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा परयारी मंडल में किसानों के लिए प्राकृतिक खेती एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करना तथा उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग से होने वाले लाभ, मिट्टी की उर्वरता संरक्षण तथा पर्यावरण अनुकूल खेती की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदानों तथा सहायता कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया, जिससे किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसान भाइयों एवं बहनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस पहल की किसानों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें नई कृषि तकनीकों को समझने और अपनाने में सहायता मिलती है। दमण जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष उत्तम पटेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, दमण जिला पंचायत अध्यक्ष धरम पटेल, दमण नगरपालिका अध्यक्षा दीपिका टंडेल, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी धनसुख पटेल, सरपंच भाविक हलपति, शंकर पटेल, विजय पटेल, श्रीमती वर्िषकाबेन पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।

Related posts

वलसाड एसओजी को मिली बड़ी कामयाबी: गांजा के जत्थे के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Asli Azadi

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने लोकसभा में पश्चिम रेलवे में बंद लिफ्ट-एस्केलेटर और तत्काल टिकट दलाली का उठाया मुद्दा

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल को डीआईए के पूर्व प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल ने एमएसएमई कॉन्क्लेव अवॉर्ड किया समर्पित

Asli Azadi

Leave a Comment