asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासक प्रफुल पटेल दीव के घोघला जेटी पर करेंगे ध्वजारोहण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 14 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को दीव जिले के घोघला जेटी पर राजकीय समारोह आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। सेरेमोनियल गार्ड के बाद प्रशासक प्रफुल पटेल प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। तत्पश्चात पुरस्कार एवं लाभ वितरण किया जायेगा। अंत में शांति के प्रतीक तीन रंगों के बैलून को हवा में उडाया जाएगा। प्रशासन द्वारा नागरिकों को स्वतंत्रता पर्व के कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Related posts

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) की हुई सातवीं बैठक

Asli Azadi

भारत भ्रमण पर निकले 2025 बैच के आईएएस की टीम ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल को डीआईए के पूर्व प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल ने एमएसएमई कॉन्क्लेव अवॉर्ड किया समर्पित

Asli Azadi

Leave a Comment