asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुक फेयर और औद्योगिक प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड कंपनी के स्टॉल का किया विजिट

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 08 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन द्वारा बुक फेयर और औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 7 मई को बुक फेयर और औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने औद्योगिक प्रदर्शनी में पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर जानकारी ली। इस अवसर पर पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रेसिडेंट रमेश कुंदनानी ने कंपनी के उत्पादन के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा मेक इन इंडिया को बढावा देते हुए उच्च गुणवत्ता वाला देश का ब्राडेड केबल एवं वायर निर्मित किए जाते हैं। इस अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल भी मौजूद रहे।

Related posts

दमण-दीव के सांसद उमेश पटेल भारत-केन्या संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नियुक्त

Asli Azadi

पीएम मोदी के दमण प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने विभिन्न समाजों के साथ की बैठक

Asli Azadi

सिलवासा में पहली बार आयोजित धोडिया संस्कृति गौरव तूर-थाली वादन एवं लोकगीत उत्सव संपन्न

Asli Azadi

Leave a Comment