asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव जिला भाजपा ने संविधान हत्या दिवस से संबंधित लगाई प्रदर्शनी: लोकतंत्र के काला दिन की दिखाई झलक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 25 जून। दीव जिला भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस पर एक प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से 25 जून 1975 को देश में लाये गये आपातकाल और लोकतंत्र के काला दिन की लोगों को याद दिलाई। लोकतंत्र के काला दिवस और संवैधानिक मूल्यों का पतन की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत की गई थी। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया कि कांग्रेस द्वारा 25 जून 1975 को देशभर में लगाये गये आपातकाल को संविधान की हत्या और काला दिवस के रुप में क्यों जाना जाता है? दीव जिला भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदशर्नी को भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने निहारा और लोकतंत्र के काला दिवस के इतिहास से वाकीफ हुए।

 

Related posts

दमण-दीव के कोली पटेल, माछीमार, भंडारी सहित समाजों को ओबीसी आरक्षण का अधिकार दिलाने वाले दिवंगत पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल का जन्मदिन आज

Asli Azadi

दमण वन विभाग ने वन महोत्सव के तहत आइवरी चिड़िया घर के परिसर में किया वृक्षारोपण

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना की हुई शुरुआत: 8 ईको वैन को दिखाई गई हरी झंडी

Asli Azadi

Leave a Comment