asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सिलवासा जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, दादरा नगर हवेली के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दादरा नगर हवेली की ओर से आज सुबह 10 बजे से सिलवासा जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में चेक बाउंस के मामले, कामगार विभाग, मोटर अपघात के मामले, जमीन अधिग्रहण के मामले, रेवेन्यू के मामले, वैवाहिक विवाद, फौजदारी कंपाउंडेबल के मामले, बैंक, उपभोक्ता के मामले, ग्राम पंचायत, प्री-लिटिगेशन के मामले ई-रिकवरी से संबंधित विवादों को आपसी भाईचारे से निपटाने की कोशिश की गई। कुल 1039 मामले लोक अदालत के सामने रखे गए थे, जिसमें से 43 मामलों का लोक अदालत के माध्यम से निपटारा किया गया और कुल 1,29,96,883 रुपये का सेटलमेंट हुआ। माननीय अध्यक्ष डीएलएसए और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विभा इंगले के मार्गदर्शन में लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। माननीय पैनल न्यायाधीश श्री जयदेव घुले और माननीय पैनल न्यायाधीश श्री ए. आर. व्यवहारे ने बतौर पैनल जज काम किया और अपना योगदान दिया।

Related posts

दादरा नगर हवेली के इतिहास में पहली बार झंडा चौक विद्यालय परिसर में होगा गणतंत्र दिवस का राजकीय समारोह

Asli Azadi

भारतीय मानक ब्यूरो ने सिलवासा में एमएसएमई सम्मेलन का किया आयोजन

Asli Azadi

संसद का मानसून सत्र आज से: लोकसभा में बदलेगा राजनीतिक समीकरण

Asli Azadi

Leave a Comment