asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

वापी महानगरपालिका में भाजपा का भगवा लहराया, 52 सीटों में से 37 सीटों पर भाजपा ने किया कब्जा: 4 निर्दलियों ने भी कर दिया समर्थन घोषित

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 28 अप्रैल। महानगरपालिका बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में वापी की जनता ने फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त करते हुए 2 तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ सत्ता की बागडोर सौंप दी है। वापी महानगरपालिका के 13 वॉर्डों की 52 सीटों में से 51 सीटों पर ही चुनाव हुआ था। क्योंकि 1 सीट भाजपा ने पहले ही निर्विरोध जीत ली थी। आज घोषित परिणामों में भाजपा ने 37 सीटों पर परचम लहरा दिया। जबकि 11 सीट कांग्रेस के हाथ लगी है। 4 सीटों पर आदिवासी सेना पार्टी से निर्दलीय की तरह लडे उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। हालांकि परिणाम घोषित होने के थोडे ही समय में इन चारों विजेता उम्मीदवारों ने गुजरात के वित्त मंत्री कनू देसाई से मुलाकात कर भाजपा को अपना समर्थन घोषित करने का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने इस बार 11 सीटें जीतकर अपनी विपक्ष की भूमिका की दावेदारी पेश की है। गौरतलब है कि वापी वित्त मंत्री कनू देसाई का गढ माना जाता है। यहां की जनता और कार्यकर्ता कनू देसाई का खूब सम्मान करता है। वापी महानगरपालिका के परिणाम में जनता का कनू देसाई के प्रति सम्मान और स्नेह स्पष्ट नजर आया।

Related posts

सोमनाथ अमृत महोत्सव 1000 वर्षों के लिए भारत की प्रेरणा है:पीएम मोदी

Asli Azadi

वलसाड डाक विभाग ने दमण में सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत किया कार्यक्रम

Asli Azadi

दमण कोर्ट ने राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम

Asli Azadi

Leave a Comment