asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण कोर्ट ने राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 10 जुलाई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण दमण-दीव के एड-हॉक मेंबर सेक्रेटरी के मार्गदर्शन में दमण कोर्ट द्वारा आज राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में वकीलों, कोर्ट स्टाफ द्वारा पैम्पलेट वितरित किया गया और टोल फ्री नंबर 15100 के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। उल्लेखनीय है कि हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है, जो देश के मत्स्य किसानों के योगदान को सम्मान देने का अवसर है। आज भारत मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। वहीं मछली उत्पादन दोगुने से भी अधिक बढ़ा है और लाखों मत्स्य किसान केसीसी, बीमा और आजीविका सहायता जैसी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसी के तहत आज दमण कोर्ट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Related posts

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव को विधानसभा का दर्जा दिया जाए: राज्यसभा में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की जोरदार मांग

Asli Azadi

मेरा युवा भारत सिलवासा ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का किया आयोजन

Asli Azadi

माउंट लिटेरा जी स्कूल नरोली के अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्री-सुब्रोतो कप राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब जीता

Asli Azadi

Leave a Comment