asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मिलेगा मासिक मानदेय

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 21 जनवरी। पंचायती राज से संबंधित कार्यशाला में दीव के उप समाहर्ता शिवम मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों के लिए एक शुभ घोषणा करते हुए बताया कि दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के अथक प्रयासों से और गृह मंत्रालय की स्वीकृति से सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रत्येक माह मानदेय राशि स्वीकृत कर दी गई है। उपसमाहर्ता ने यह बताया कि ये मानदेय राशि जिला पंचायत अध्यक्षों, डीएमसी अध्यक्षों, डीएमसी तथा एसएमसी काउंसिलरों, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सभी वॉर्ड मेंबर्स के लिए स्वीकृत कर दी गई है और ये राशि सभी जनप्रतिनिधियों को मासिक तौर पर मानदेय के रूप में दी जाएगी। शिवम मिश्रा ने सूचित किया कि इस राशि की विस्तृत जानकारी अभी भारत सरकार से आनी बाकी है, अत: इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। इस घोषणा से दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के सभी जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल देखा गया।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल की धर्मपत्नी भावनाबेन पटेल के निधन से संघ प्रदेश थ्रीडी और हिम्मतनगर में शोक की लहर

Asli Azadi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में देश के पहले सहकारी विश्वविद्यालय ‘त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी’ का किया भूमिपूजन

Asli Azadi

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटी दमण में गुरु पूर्णिमा एवं डायरिया दिवस मनाया गया

Asli Azadi

Leave a Comment