asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

कचीगाम सरपंच फाल्गुनी पटेल के स्वच्छ गांव से स्वच्छ प्रदेश अभियान को मिल रहा है जनता का समर्थन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 जनवरी। कचीगाम ग्राम पंचायत की सरपंच फाल्गुनी पटेल ने पीएम मोदी और प्रशासक प्रफुल पटेल के स्वच्छता अभियान को अपनी ग्राम पंचायत में आगे बढाते हुए जन-जन को इससे जोड दिया है। सरपंच फाल्गुनी पटेल ने ग्रामजनों को स्वच्छ गांव से स्वच्छ प्रदेश का आह्वान करते हुए स्थानीय नागरिकों, चाल में रहने वाले परप्रांतीय मजदूरों, चाल मालिकों और छोटे दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया था। कचीगाम ग्राम पंचायत में इसका असर दिखने लगा है। हालांकि सरपंच फाल्गुनी पटेल ने लगातार जनता के बीच पहुंचकर स्वच्छता को सतत चलने वाली प्रक्रिया बताते हुए इसके प्रति हमेशा जागरूक रहने का स्वच्छता मंत्र भी दिया है। आज फाल्गुनी पटेल ने कचीगाम स्थित डुंगरी फलिया में नागरिकों के साथ खुली बैठक कर स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया था। इस अवसर पर इस क्षेत्र के पंचायत सदस्य, पंचायत सेक्रेटरी और पंचायत की टीम उपस्थित रही।

Related posts

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में पेट्रोल और डीजल काफ़ी मात्रा में हैं उपलब्ध

Asli Azadi

फिक्की संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से वैश्विक व्यापार अवसरों की खोज पर दमण में बी2बी बैठकों का आयोजन करेगा

Asli Azadi

भीलाड-सरीगाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से जोड़ने वाले नए रेलवे अंडरब्रिज का सांसद धवल पटेल ने किया लोकार्पण

Asli Azadi

Leave a Comment