असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 21 अक्टूबर। भारत सरकार के आह्वान पर माय भारत द्वारा दशहरा के दिन दिलीपनगर ग्राउंड में रावण दहन के साथ नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। डीडीए के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में डीडीए चेयरमैन लखम टंडेल, काउंसिलर तमन्ना मिठाणी के साथ डीडीए एवं माय भारत की टीम के युवाओं ने शपथ ली। जिसमें नशे के रावण का दहन-आओ मिलकर नशामुक्त भारत बनाएं की शपथ ली गई। ज्ञात हो कि भारत सरकार ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-पहला सप्ताह: राष्ट्रीय संकल्प समारोह के तहत देश सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में दशहरे के दिन रावण दहन के साथ नशे के रावण का भी दहन किया गया।

