asliazadi
Other

दमण में मनाया गया ‘संविधान हत्या दिवस’

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 25 जून। पूरे राष्ट्र के साथ-साथ आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में संविधान हत्या दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम संघ प्रदेश थ्रीडी के हेडक्वॉर्टर दमण में स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रशासक प्रफुल पटेल की गरीमामय उपस्थिति में मनाया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए लगाये गये आपातकाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। इसके बाद आपातकाल को लेकर एक लघु फिल्म भी दर्शाई गई थी। आज आपातकाल से जुडी यादों को फोटो प्रर्दशनी के माध्यम से ताजा किया गया था। आज कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासक प्रफुल पटेल सहित संघ प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक अग्रणियों, स्कूल के बच्चों, कॉलेज के युवा छात्रों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सर्व समाज के नागरिकों ने भी प्रदर्शनी को देखा था। यह प्रदर्शनी लगातार तीन दिनों तक चलने वाली है। गौरतलब है कि, वर्ष 2024 में भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में अधिसूचित किया, ताकि इस घटनाक्रम को भुलाया न जाए और लोकतंत्र की पवित्रता को लगातार बरकरार रखा जाए।

Related posts

जम्मू-कश्मीर पहुंचने पर पीएम मोदी का एजीएमयूटी कैडर की आईएएस अधिकारी सलोनी राय ने एयरपोर्ट पर किया था स्वागत

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने वणाकबारा के गोमतीमाता में नवनिर्मित 2 नंदघरों और सरदार वल्लभभाई पटेल पंचायत भवन का किया उद्धाटन

Asli Azadi

दानह में पहली बार ग्रामीण विस्तार में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

Asli Azadi

Leave a Comment