– पोर्टुगल के काउंसिलर जनरल दमण-दीव नागरिकों को डोर-स्टेप पर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध – दमण में 24 से 27 नवंबर तक, दीव में 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक और मुंबई में 7-8 दिसंबर को लगेगा पुर्तगाल वाणिज्य दुतावास का कैंप
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 06 अक्टूबर। दमण-दीव के उन नागरिकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर है जो पुर्तगाली पासपोर्ट, नागरिकता या अन्य कांसुलर सेवाओं के लिए मुंबई या गोवा के चक्कर काटते हैं। पुर्तगाल के महावाणिज्य दूतावास (कोन्सुलेट जनरल ऑफ पोर्टुगल) द्वारा आगामी नवंबर और दिसंबर 2026 में इस क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष कांसुलर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के आयोजन से स्थानीय लोगों को अपने दस्तावेजों से जुड़े कामों के लिए लंबी दूरी तय करने और अत्यधिक समय बर्बाद करने से मुक्ति मिलेगी। यह कैंप दमण में 24 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक, दीव में 30 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 तक और मुंबई में 07 और 08 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। दमण-दीव के बहुत से परिवारों का पुर्तगाल से ऐतिहासिक संबंध रहा है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग वहां की नागरिकता और पासपोर्ट संबंधी प्रक्रियाओं से जुड़े रहते हैं। स्थानीय स्तर पर ही इस कैंप के लगने से बुजुर्गों, कामकाजी लोगों और छात्रों को सीधे अपने शहर में विशेषज्ञ अधिकारियों से मार्गदर्शन और सेवाएं मिल सकेंगी। इस विशेष कांसुलर कैंप के स्थान, समय, अपॉइंटमेंट और आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक सीधे आधिकारिक ईमेल ूङ्मल्ल२४’ंङ्मि.ॅङ्मं@ेल्ली.स्र३ पर संपर्क कर सकते हैं। क्षेत्र के सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

