asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सेवा सेतु कैंप के तहत रांधा और खानवेल ग्राम पंचायतों में हुआ प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 06 अक्टूबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु कैंप के तहत प्रशासन आपके द्वार विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रांधा एवं खानवेल ग्राम पंचायतों में आज सुबह 10 से 5 बजे तक प्रशासन आपके द्वार कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निशा भावर, निवासी उपसमाहर्ता अमित कुमार तथा विकास एवं आयोजना अधिकारी पंकज परमार मुख्य रुप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता कर शिविर की शोभा बढ़ाई तथा उपस्थित नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी संबोधन से नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई तथा अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहन मिला। शिविर के दौरान नागरिकों को तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्रपत्र भरवाकर उनका पंजीकरण किया गया। साथ ही नागरिकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। शिविर में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, विकसित भारत जी-राम-जी, लखपति दीदी, पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उनके गांवों तक पहुंच रही हैं, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत होने के साथ-साथ समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता एवं विश्वास भी बढ़ रहा है।

Related posts

संसद के भीतर गंभीर मुद्दों पर चर्चा: एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान जेन ज़ी रंग में दिखी संसद

Asli Azadi

दमण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पक्षीशाला का किया उद्घाटन

Asli Azadi

यूएसए के बर्मिंघम-अलबामा में अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एंड फायर गेम्स का 27 जून से होगा आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment