asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत दमण के नमो पथ पर आज चलाया जाएगा मेगा बीच क्लिनअप ड्राइव

  • पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में नमो पथ एवं बीच पर होगी साफ -सफाई
    असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत संघ प्रदेश प्रशासन द्वारा नानी दमण विस्तार में नमो पथ पर मेगा बीच क्लिनअप ड्राइव चलाया जाएगा। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में यह मेगा सफाई अभियान आयोजित किया जा रहा है। 7 अक्टूबर को सुबह 6 बजे नमो पथ से मेगा बीच क्लिनअप ड्राइव का शुभारंभ किया जाएगा। इस मेगा बीच क्लिनअप ड्राइव के माध्यम से नमो पथ और समुद्र तट को साथ सुथरा एवं स्वच्छ बनाया जाएगा। इस मेगा सफाई अभियान में प्रशासन के साथ-साथ बडी संख्या में नागरिक एवं सफाई एजेंसिया भी शामिल होंगी। इस मेगा बीच क्लिनअप ड्राइव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य इस अभियान के जरिए नागरिकों और पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देना है। साथ ही समुद्र तटों को प्लास्टिक एवं अन्य कचरे से मुक्त रखते हुए दमण की पर्यटन छवि को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की जाएगी।

Related posts

कानपुर राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित पुस्तक मेला में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दमण-दीव के जन नेता पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल की पांचवी पुण्यतिथि आज

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली में बाढ राहत के नाम पर चंदा वसूली पर जिला प्रशासन की चेतावनी

Asli Azadi

Leave a Comment