asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में यातायात सुरक्षा के लिए प्रमुख सड़कों पर ‘रंबल ्ट्रिरप्स’ लगाने की उठी मांग

  • सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए देवका रोड-नमो पथ जंक्शन, एयरपोर्ट रोड- आरटीओ ऑफिस के बाहर, कलेक्टर ऑफिस के बाहर, वड चौकी सर्कल, भेंसलोर सर्कल सहित के स्थानों पर रंबल ्ट्रिरप्स लगाने की अत्यंत जरूरत : प्रमुख चौराहों पर रंबल ्ट्रिरप्स लगाने से तेज रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 नवंबर। दमण में बढ़ते यातायात और तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय नागरिकों ने प्रमुख सडकों पर रंबल ्ट्रिरप्स (स्पीड ब्रेकर पट्टियां) लगाने की मांग तेज कर दी है। प्रशासन द्वारा दमण पुलिस हेडक्वार्टर के पास रंबल ्ट्रिरप्स लगाए गए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं और वहां वाहनों की गति नियंत्रित हुई है। इसी तर्ज पर अब नागरिक अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी रंबल ्ट्रिरप्स लगाने की मांग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि देवका रोड-नमो पथ जंक्शन, एयरपोर्ट रोड, आरटीओ ऑफिस के बाहर, कलेक्टर ऑफिस के बाहर, वड चौकी सर्कल और भेंसलोर सर्कल जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। इन स्थानों पर रंबल ्ट्रिरप्स न होने के कारण वाहन चालक तेज गति से गुजरते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन सभी चिन्हित स्थानों पर जल्द से जल्द रंबल ्ट्रिरप्स लगाए जाएं, ताकि गाड़ियों की स्पीड कंट्रोल हो सके और हादसों को रोका जा सके। वहीं नागरिकों ने राम सेतु और नमो पथ पर तेज गति से बाइक और कार दौडाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। नागरिकों का कहना है कि रामसेतु और नमो पथ के एंट्री रोड पर रंबल ्ट्रिरप्स लगा दिया जाता है तो वाहनों की स्पीड अपने आप कंट्रोल में हो सकती है। यातायात सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दमण की प्रमुख सडकों पर संवेदनशील स्थानों पर रंबल ्ट्रिरप्स लगाने की अत्यंत आवश्यकता है।

Related posts

एशिया कप कराटे चैंपियनशिप में जया सिंह ने गोल्ड और जूही सिंह ने जीता ब्रोंज मेडल: दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल और अमी पटेल ने किया सम्मानित

Asli Azadi

सिलवासा में हुए दर्दनाक हादसे में एक की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन को किया आग के हवाले: वाहन मालिक की भी जमकर पिटाई की गई

Asli Azadi

दमण जिला पंचायत कार्यालय पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर उपाध्यक्षा रीना पटेल ने किया ध्वजवंदन

Asli Azadi

Leave a Comment