asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

क्राइम ब्रांच एवं एसीबी एसपी तनु शर्मा ने अवध रेसिडेंसी के गणेश महोत्सव में पहुंचकर गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 15 सितंबर। वापी के चला स्थित अवध रेसिडेंसी में आस्था एवं श्रद्धापूर्वक गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के दिन विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। दमण में हुए विकास प्रोजेक्टों की थीम पर गणेश पंडाल को सजाया गया है। दमण के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी झांकी माध्यम से दर्शाया गया है। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव की क्राइम ब्रांच एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) एसपी तनु शर्मा ने गणेश महोत्सव में पहुंचकर गणपति बप्पा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आरती उतारकर देश एवं प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर गणेश महोत्सव आयोजकों की ओर से एसपी तनु शर्मा का स्वागत भी किया गया।

Related posts

दमण नगरपालिका की महिला काउंसिलरों ने दमण नमो अस्पताल में कराया कैंसर स्क्रीनिंग

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष पद पर सफलतम एक वर्ष पूर्ण करने पर प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया को प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने दी शुभकामनाएं

Asli Azadi

इंडियन कोस्टगार्ड ने दमण, दादरा नगर हवेली और दक्षिण गुजरात में बाढ़ राहत ऑपरेशन में 170 लोगों का किया रेस्क्यू

Asli Azadi

Leave a Comment