असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 सितंबर। डाभेल ग्राम पंचायत में आज किसान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित किसानों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस), केंद्र सरकार तथा संघ प्रदेश प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के दौरान प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभों तथा प्राकृतिक खेती के क्रियान्वयन के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा टिकाऊ, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डाभेल ग्राम पंचायत की सरपंच हेमाक्षी कनू पटेल, जिला पंचायत सदस्य तोरल पटेल, उपसरपंच शैलेष पटेल, पंचायत के सदस्यगण तथा कृषि विभाग की ओर से उपस्थित अर्जुनभाई, दक्षेशभाई एवं राजेशभाई सहित बड़ी संख्या में गांव के किसान उपस्थित रहे।

