असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 सितंबर। घेलवाड ग्राम पंचायत में आज दमण कृषि विभाग द्वारा किसान शिविर का आयोजन किया गया। घेलवाड ग्राम पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं और केंद्र सरकार तथा संघ प्रदेश प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। शिविर के दौरान प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभों तथा प्राकृतिक खेती के क्रियान्वयन के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत सदस्यों, किसानों एवं बडी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

