– संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा निशा भावर ने महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाथी श्रीनिवासन का किया धन्यवाद
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/दमण 21 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री वनाथी श्रीनिवासन ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपने छह वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता के अवसर पर देशभर के महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। वनाथी श्रीनिवासन द्वारा 18 अगस्त 2026 को लिखे गए पत्र में उन्होंने महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा देशभर के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के निरंतर सहयोग, समर्पण और परिश्रम के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान महिला मोर्चा द्वारा किए गए विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क अभियानों का भी उल्लेख किया, जिनमें कमल मित्र, ॠीट पोर्टल जागरूकता एवं प्रशिक्षण, 48 घंटे का संगठनात्मक प्रवास, सेल्फी विथ महिला लाभार्थी, सुषमा स्वराज पुरस्कार, नारी शक्ति वंदन तथा मॉक पार्लियामेंट जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता के सामूहिक प्रयासों ने पिछले 6 वर्षों की इस यात्रा को प्रभावशाली और अविश्मरणीय बनाया है। इस समर्पण और योगदान के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। इस अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा निशा भावर ने महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाथी श्रीनिवासन के छह वर्षों के सफल कार्यकाल के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा ने संगठनात्मक रूप से नई ऊर्जा प्राप्त की और देशभर में महिलाओं तक भारतीय जनता पार्टी के विचारों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रभावी कार्य किया। निशा भावर ने कहा कि वनाथी श्रीनिवासन के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा किए गए संगठनात्मक प्रयासों ने बूथ एवं जमीनी स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यशैली से महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिली है। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ लोकसभा की सांसद रूप कुमारी चौधरी का प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदान करेगा। निशा भावर ने प्रदेश की सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नई राष्ट्रीय टीम के साथ मिलकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

