asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

पुलिस अधीक्षक सचिन यादव की अगुवाई में दादरा नगर हवेली पुलिस की ड्रग्स और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी

– ड्रग तस्करी नेटवर्क पर दादरा नगर हवेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 88 लाख की संपत्ति फ्रीज

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 07 अगस्त। दादरा नगर हवेली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सचिन यादव की अगुवाई में पिछले कई महीने से ड्रग्स और नशे के खिलाफ बड़े अभियान चला रखे हैं। इसी के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 88 लाख रुपये मूल्य की छह आवासीय फ्लैट, दो वाणिज्यिक वाहन और कई बैंक खातों में जमा राशि को फ्रीज किया है। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज एक्ट 1985 की धारा 68एफ(1) सहपठित धारा 68ई के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को सायली पुलिस स्टेशन में दर्ज एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान आरोपी राहुल सूरज सिंह के कब्जे से 1,378 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने गांजा सप्लायर के रूप में सिलवासा के बाविसा फलिया निवासी साकिब इमरान खान की पहचान की। पुलिस के मुताबिक साकिब इमरान खान के खिलाफ दो अन्य एनडीपीएस मामलों में भी मुकदमे चल रहे हैं।
आय और संपत्ति में अंतर सामने आया: जांच के दौरान पुलिस की वित्तीय जांच में सामने आया कि आरोपी साकिब इमरान खान के परिवार के नाम पर छह आवासीय फ्लैट और दो वाणिज्यिक वाहन हैं। इसके अलावा बैंक खातों में बड़ी मात्रा में नकद जमा होने की जानकारी भी सामने आई। पुलिस के अनुसार, परिवार द्वारा घोषित वैध आय और अर्जित संपत्तियों के मूल्य के बीच महत्वपूर्ण अंतर पाया गया। जांच में एकत्र की गई सामग्री के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज छह फ्लैट, दो वाणिज्यिक वाहन तथा कई बैंक खातों को फ्रीज किया है। इन सभी संपत्तियों का अनुमानित कुल मूल्य करीब 88 लाख रुपये बताया गया है।
अवैध कमाई के नेटवर्क पर भी कार्रवाई: दादरा नगर हवेली पुलिस ने कहा है कि नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों के साथ-साथ ड्रग तस्करी से होने वाली अवैध कमाई और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से अर्जित वित्तीय संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य ड्रग तस्करी नेटवर्क की आर्थिक नींव को कमजोर कर उसे पूरी तरह खत्म करना है।

Related posts

दमण पुलिस विभाग ने मोटी दमण के कार्यक्रम को लेकर 7 और 8 मई के लिए ट्राफिक एडवाइजरी जारी की

Asli Azadi

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का दीव पहुंचने पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने किया स्वागत

Asli Azadi

नमो मेडिकल अस्पताल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सांसद कला डेलकर ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Asli Azadi

Leave a Comment