असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण 21 अगस्त। राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण दमण द्वारा एडवोकेट्स बार एसोसिएशन दमण के समन्वय से 21 अगस्त 2026 को सुबह 9:45 बजे दमण के श्रीनाथजी कॉलेज में एक कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता विशाल पटेल के स्वागत भाषण के साथ हुई। इस जागरूकता शिविर में एडवोकेट मयंक सी. पटेल ने संवाद सत्र के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए स्वास्थ्य अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं, स्किल इंडिया मिशन, डिजिटल कौशल प्रशिक्षण, पीएम वन धन योजना के साथ-साथ महिलाओं के अधिकार और दहेज निषेध अधिनियम की जानकारी दी। एडवोकेट मिलन पटेल ने रैगिंग विरोधी कानूनों और उससे जुड़े सुरक्षा नियमों के बारे में कानूनी जानकारी दिया। उन्होंने रैगिंग से होने वाले नुकसान और रैगिंग के करने वालों के लिए बने आपराधिक कानून के बारे में भी छात्रों को बताया। एडवोकेट पूनम देसाई ने वर्तमान समय की बढ़ती जरूरत को देखते हुए साइबर सुरक्षा से जुड़े कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने साइबर सुरक्षा से बचने के बारे में भी बताया। एडवोकेट स्मिता गोहिल ने सरकार द्वारा अपनाए गए ट्रैफिक नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपायों पर जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को ट्रैफिक नियमों सख्ती से अनुपालन करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत दंड भी भरना होगा। एडवोकेट वेनिका डी सिल्वा ने डॉन-नालसा (डॉन-ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन) योजना के तहत नशामुक्ति और ए ड्रग-मुक्त भारत योजना-2025 पर विस्तृत जानकारी दी। श्रीनाथ जी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शिवानी पटेल ने कॉलेज में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए कोर्ट स्टाफ एवं वकीलों का आभार जताया। साथ ही इस जागरूकता कार्यक्रम में वकीलों द्वारा उपलब्ध कराई गई कानूनी जानकारी पर छात्रों को अमल करने की बात कही। इस कार्यक्रम में श्रीनाथजी कॉलेज के बडी संख्या में छात्रों के साथ प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।

