asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण-दीव के कोली पटेल, माछीमार, भंडारी सहित समाजों को ओबीसी आरक्षण का अधिकार दिलाने वाले दिवंगत पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल का जन्मदिन आज

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 09 मार्च। दमण-दीव की राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले दिवंगत पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल का आज 10 मार्च को जन्मदिन है। 80 के दशक में सरपंच के रुप में राजनीतिक सफर शुरू करने वाले डाह्याभाई पटेल ने सांसद तक का सफर सफलतापूर्वक पूरा करते हुए राजनीतिक जीवन में 50 साल से ज्यादा का समय बिताया। डाह्याभाई पटेल ने अपनी इस पूरी राजनीतिक यात्रा में दमण-दीव के कई लोगों को जिला पंचायत प्रमुख-उपप्रमुख, म्युनिसिपल प्रेसिडेंट-वाइस प्रेसिडेंट, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच तथा पंचायत सदस्य, काउंसिलर बनाकर उनका राजनीतिक कैरियर बनाया था। एक अंदाज के मुताबिक, दमण-दीव के 500 से नागरिकों को जनप्रतिनिधि बनाने का श्रेय पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल को जाता है। डाह्याभाई पटेल के लिए कहा जाता है कि वे जिस पद को निभाते थे उस पद का पावर और अधिकार बढ जाता था। जब डाह्याभाई पटेल सरपंच बने थे तब उनके सरपंच बनने के बाद सरपंचों के अधिकार बढ गये थे। ढाई दशक सरपंच रहने के बाद 1995 में डाह्याभाई पटेल ने जब तत्कालीन संयुक्त दमण-दीव जिला पंचायत के प्रमुख की कुर्सी संभाली थी तब उन्होंने जिला पंचायत को सभी 29 सब्जेक्ट के अधिकार दिलाये थे। उनके 1999 में सांसद बनने तक दमण-दीव जिला पंचायत इस संघ प्रदेश की सबसे बडी और सबसे मजबूत स्थानीय स्वराज संस्था बन चुकी थी। 1999 में दमण-दीव लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद डाह्याभाई पटेल ने केन्द्र में अपनी विरोधी पार्टी की सरकार होने के बावजूद इस संघ प्रदेश की प्रमुख समस्याओं को सुलझाने का काम किया था। जिसमें दमण की लाइफलाइन समान मोटी दमण और नानी दमण को जोडने वाले ब्रिज की मंजूरी, प्रदेश के कोली पटेल, माछीमार, मिटना, भंडारी सहित के नागरिकों को ओबीसी आरक्षण दिलाना, दमण-दीव के युवाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिक ता दिलाने के लिए डोमिसाइल नियम लागू कराना जैसे अद्भुत कार्य शामिल रहे। डाह्याभाई पटेल ने अपने कार्यकाल में अपने समाज (कोली पटेल) के लिए भेंसलोर चार रास्ता पर भव्य पटेल समाज हॉल का निर्माण कराकर अपने समाज का भी ऋण अदा किया था। इतना ही नहीं माछीवाड क्षेत्र में कम्युनिटी हॉलों का निर्माण, माह्यावंशी समाज के लिए कडैया में हॉल का निर्माण सहित कई ऐसे कार्य किये थे जिसे लोग आज भी याद करते हैं। डाह्याभाई पटेल अपने जीवन के आखिरी समय तक भी जनहित के कार्य करते रहे। पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

Related posts

दमण के आर्यन चावला ने जीता रुबारू मिस्टर इंडिया 2026 का खिताब: अंतर्राष्ट्रीय मंच पर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Asli Azadi

पीएम मोदी की दमण यात्रा को लेकर पूर्व सांसद लालू पटेल ने परियारी, मगरवाडा, दमणवाडा और पटलारा में जनता के साथ किया जनसंवाद

Asli Azadi

लक्षद्वीप के दौरे पर पहुंचे प्रशासक प्रफुल पटेल ने अगत्ती द्वीप पर चल रहे विकास कायार्ें का लिया जायजा

Asli Azadi

Leave a Comment