असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा, 12 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। ऌीं’्रल्लॅ ३ँी एं१३ँ ३ँ१ङ्म४ॅँ ॠ१ीील्ली१ कल्ल्र३्रं३्र५ी२ थीम पर आयोजित इस अभियान में सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने अपने सीएसआर के तहत सहयोग दिया। इस अभियान के तहत कुल 1200 पौधे लगाए जाएंगे, जिन्हें सुरंगी से वेलुगांव तक बने नेशनल हाईवे के किनारे रोपित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना और क्षेत्र को अधिक हराभरा बनाना है।
कार्यक्रम में वन विभाग के सचिव, दानह कलेक्टर प्रियांक किशोर, वन विभाग के अधिकारी मोहन दास, सुरंगी सरपंच संजय राउत और सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक अजय दत्तानी, निदेशक आकाश दत्तानी, महाप्रबंधक संदीप गौठी, सीओ सेंथिल वेल तथा वी. श्रीनिवासन सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित मेहमानों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली जरूरतों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। सुरंगी से वेलुगांव तक हाईवे के किनारे 1200 पौधों का यह वृक्षारोपण अभियान दादरा नगर हवेली में हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

