asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी

पीआईबी दिल्ली, 12 जुलाई। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण कर Guinness World Record स्थापित करने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, इस अभियान से जुड़े 25,000 से अधिक वॉलंटियर्स तथा क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण आज जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान ने देशभर के करोड़ों नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के इस महायज्ञ से जोड़ने का कार्य किया है। आज गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र ने इस जन-आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अमित शाह ने कहा कि मियावाकी तकनीक के माध्यम से मात्र एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण कर ॠ४्रल्लल्ली२२ हङ्म१’ि फीूङ्म१ि स्थापित करना जनभागीदारी, सुव्यवस्थित योजना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, अभियान से जुड़े सभी विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स तथा क्षेत्र के सभी नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने किया नमो पथ का दौरा: पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाओं का लक्ष्य

Asli Azadi

घेलवाड पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल ने सफाई कर्मियों को बांटे राशन किट

Asli Azadi

मुझे जो सजा सुनाई गई है वह जनता के न्याय और अधिकार की लड़ाई के लिए है, न कि किसी निजी या असामाजिक कार्य के लिए : सांसद उमेश पटेल

Asli Azadi

Leave a Comment