असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 19 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन अवसर पर कचीगाम ग्राम पंचायत सरपंच फाल्गुनी पटेल ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर अंबा माता की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर फाल्गुनी पटेल ने मॉँ दुर्गा की आराधना करके प्रदेश एवं देश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी के जीवन में समृद्धि और खुशहाली बनी रहे इसके लिए मॉँ जगदंबा से प्रार्थना की। विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों मंे पहुंचने पर फाल्गुनी पटेल का दुर्गा पुजा आयोजकों द्वारा स्वागत भी किया गया। इन अवसरों पर भाजपा के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

