asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के एक वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए दमण मराठी समुदाय ने दी शुभकामनाएं

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 12 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के एक वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए अनेक महानुभावों एवं संगठनों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के अध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दमण जिला के महाराष्ट्रीयन समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचकर उनसे सौजन्य भेंट की तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर सभी ने उनके कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और जनसेवा का संकल्प और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनेगा और ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं सदैव जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।

Related posts

सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी की मौजूदगी में दीव की टीम रंगरेज ने पेश किया शानदार गरबा रास

Asli Azadi

भारत और बेल्जियम सैन्य एवं सुरक्षा सहयोग को देंगे नई दिशा: पीएम मोदी

Asli Azadi

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेशों में हुए आर्थिक विकास का प्रस्तुत किया ब्यौरा

Asli Azadi

Leave a Comment