asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

हिम्मतनगर में स्व. भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की आत्मा की शांति के लिए हुई प्रार्थना सभा

– गुजरात राज्य के कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, राजनीतिक अग्रणियों एवं हिम्मतनगर शहर के नागरिकों ने नम आंखों से दी पुष्पांजलि: प्रशासक प्रफुलभाई पटेल को दी सांत्वना

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 26 जून। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुलभाई पटेल की धर्म पत्नी भावनाबेन पटेल का 22 जून को स्वर्गवास हो गया था। स्व. भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की आत्मा की शांति के लिए हिम्मतनगर स्थित स्वामीनारायण मंदिर, कांकणोल में 26 जून को प्रार्थना सभा रखी गई थी। इस प्रार्थना सभा में गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, महामंत्री प्रशांत कोराट, कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल एवं पुरुषोत्तम रुपाला सहित राज्य के कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, राजनीतिक अग्रणियों एवं हिम्मतनगर शहर के नागरिकों ने मौजूद रहकर नम आंखों से स्व. भावनाबेन पटेल को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित सभी ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना भी की। साथ ही इस दु:ख की घडी में उपस्थित सभी नागरिकों ने प्रशासक प्रफुलभाईभाई पटेल और उनके परिवार के साथ खडे रहकर उन्हें सांत्वना भी दी। गौरतलब है कि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली आरै दमण-दीव के प्रशासक प्रफुलभाई पटेल की धर्मपत्नी स्व. भावनाबेन पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए 29 जून को दमण स्थित स्वामी विवेकानंद हॉल में दोपहर 3 बजे से प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

परियारी ग्राम पंचायत में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन आज

Asli Azadi

दमण-दीव संसदीय क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां आमंत्रित

Asli Azadi

दमण में एक व्यक्ति को बांधकर वाहन में ले जाने का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी

Asli Azadi

Leave a Comment