asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में आज स्व. भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 28 जून। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के नागरिक आज नम आंखों से स्व. भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। आज 29 जून को नानी दमण स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में स्व. भावनाबेन पटेल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक संघ प्रदेश के नागरिक स्व. भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस प्रार्थना सभा में संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि 22 जून को प्रशासक प्रफुल पटेल की धर्मपत्नी भावनाबेन पटेल का निधन हो गया था। जिसके चलते पूरे संघ प्रदेश में शोक की लहर दौड गई थी। गुजरात के हिम्मतनगर में स्व. भावनाबेन पटेल का अंतिम संस्कार किया गया था। 26 जून को उनके गृहनगर हिम्मतनगर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस दु:ख की घडी में गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं अन्य मंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारियों, हिम्मतनगर नगरपालिका, जिला पंचायत एवं तालुका पंचायत के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समाजों के अग्रणियों सहित बडी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित रहकर प्रशासक प्रफुल पटेल को सांत्वना दी थी। आज संघ प्रदेश में प्रार्थना सभा आयोजित होने जा रही है। इस प्रार्थना सभा में संघ प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, अग्रणियों सहित नागरिक उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि देंगे।

Related posts

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेशों में हुए आर्थिक विकास का प्रस्तुत किया ब्यौरा

Asli Azadi

दामिनी वुमेंस फाउंडेशन का चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह आज

Asli Azadi

एमएलज़ेडएस के विद्यार्थियों ने सीबीएसई ग्रेड 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा सफलता का नया इतिहास

Asli Azadi

Leave a Comment