asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के साउदवाडी में श्री समस्त वाडी विस्तार कोली समाज का 26वां समूह विवाह हुआ संपन्न: 18 जोडों ने लिये फेरे

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 24 जून। दीव के साउदवाडी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री समस्त वाडी विस्तार कोली समाज द्वारा समूह विवाह का आयोजन किया गया था। 23 जून को समाज द्वारा आयोजित 26वां समूह विवाह संपन्न हुआ। इस समूह विवाह में 18 नवदंपत्तियों ने परिणय सूत्र से बंधकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री समस्त वाडी विस्तार कोली समाज के प्रमुख सहित अन्य अग्रणियों और गुजरात से आए हुए कोली समाज के महानुभावों, अग्रणियों, राजनीतिक अग्रणियों, चुने हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित ने उपस्थित रहकर नवदंपत्तियों को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। पंडितों द्वारा वैदिक मत्रोच्चार के साथ विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान उपस्थित महानुभावों का समाज की ओर से स्वागत भी किया गया।

Related posts

दमण भाजपाईयों ने विशेष पूजा और वृक्षारोपण अभियान के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने का मनाया जश्न

Asli Azadi

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या सैयद शहजादी ने दमण में जामिया नुरूल इस्लाम मदरसा का किया दौरा

Asli Azadi

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवासा के एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण

Asli Azadi

Leave a Comment