asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में निकली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा: श्रद्वालुओं का उमड़ा जनसैलाब

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 16 जुलाई। भगवान श्री जगन्नाथ की 9वीं भव्य रथयात्रा दमण शहर में निकाली गई थी। जिसमें हजारों की तादाद में शहर और अन्य स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर पुण्य प्राप्त किया। इस शोभायात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों का दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति दमण द्वारा जिले में भगवान जगन्नाथ की 9वीं भव्य रथयात्रा निकाली गई। सुबह तीन बत्ती स्थित जलाराम मंदिर में मंगल आरती के बाद धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद रथ पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा को विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर शहर में भ्रमण किया। मान्यता है कि जो श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते हैं, उनका जीवन धन्य हो जाता है। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति दमण द्वारा निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान दमण पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। दमण पुलिस के अधिकारियों ने स्वयं ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और रथयात्रा मार्ग को प्राथमिकता देते हुए यातायात डायवर्ट किया, जिससे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts

दमण में आज धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Asli Azadi

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से सांसद उमेश पटेल ने की मुलाकात

Asli Azadi

Asli Azadi

Leave a Comment