asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

नमो मेडिकल कॉलेज, अस्पताल सहित प्रोजेक्ट देखकर प्रभावित हुए श्रीपद नाइक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 16 जून। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाइक आज दादरा नगर हवेली के दौरे पर सिलवासा पहुंचे थे। सिलवासा पहुंचने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाइक का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल एवं सुनील पाटिल तथा प्रदेश सचिव द्वारिकानाथ पांडेय ने भव्य स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ सिलवासा स्थित नमो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान मंत्री महोदय ने मेडिकल कॉलेज के डीन से मुलाकात कर संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आदिवासी बहुल इस संघ प्रदेश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि आज यहां के नागरिकों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध हो रही है, जो क्षेत्र के समग्र विकास का प्रतीक है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला और भाजपा सिलवासा ग्रामीण जिला के महामंत्री इंद्रवदन पटेल उपस्थित रहे।

Related posts

आंबोली ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

‘सुकून’ गाय के घी में मिलावट के मामले में मैसर्स सावत्ता फूड प्रोडक्ट्स पर विनियामक कार्रवाई: 8224 किलो से अधिक स्टॉक किया जप्त

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल का सख्त संदेश: मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, मैं मेरी मर्जी से आया था और मेरी मर्जी से ही जाऊंगा

Asli Azadi

Leave a Comment