asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सिलवासा में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त का प्रयास जारी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 13 मई। सिलवासा में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। नमो अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। डॉक्टर कार्तिक शर्मा के अनुसार करीब 40 वर्षीय इस व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने स्टेशन डायरी एंट्री नंबर 23/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच नरोली पुलिस स्टेशन को सौंप दी है। गवाहों ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले एक हफ्ते से भिखारी जैसा बनकर इलाके में घूम रहा था। उसने स्थानीय दुकान से पानी भी मांगा था, जिसके बाद वह पास ही सो गया। काफी देर तक न उठने पर लोगों ने 112 नंबर पर फोन किया। जामा तलाशी में मृतक के पास कोई आधार कार्ड या पहचान पत्र नहीं मिला है। शिनाख्त होने तक शव को अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है।

Related posts

आंबोली ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

सिलवासा के सामरवरणी विस्तार से गुम हुई 22 वर्षीय युवती

Asli Azadi

सांसद उमेश पटेल ने लोकसभा में उठाई दीव-वणाकबारा बंदरगाह की वर्षों पुरानी ड्रेजिंग समस्या

Asli Azadi

Leave a Comment