asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भीमपोर में कानूनी साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन,नागरिकों को दी गई कानूनी जानकारी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 6 नवंबर। दमण में जमीनी स्तर पर नालसा योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए चलाये जा रहे मेगा ड्राइव के दूसरे चरण के अंतर्गत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण दमण की ओर से अधिवक्ता बार एसोसिएशन के समन्वय से 6 नवंबर 2026 को भीमपोर स्थित लालूभाई की चॉल में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना था। इस अवसर पर एडवोकेट मयंक सी. पटेल ने स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याणकारी कार्यक्रमों, स्किल इंडिया मिशन, तकनीकी एवं डिजिटल कौशल प्रशिक्षण तथा प्रधानमंत्री वन धन योजना के बारे में जानकारी दी। वहीं एडवोकेट मिलन पटेल ने नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया। एडवोकेट सोहिनी भंडारी ने घरेलू हिंसा अधिनियम, महिलाओं के अधिकार, दहेज प्रथा के खिलाफ कानून, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के संबंध में जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता विशाल पटेल ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत ड्रग अवेयरनेस एवं वेलनेस नेविगेशन योजना के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही एडवोकेट तल्हा शेख ने किशोर न्याय कानूनों एवं बच्चों के लिए उपलब्ध कानूनी सेवाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट मिलन पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भीमपोर ग्राम पंचायत सरपंच उदय पटेल, उपसरपंच नूतन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

दादरा नगर हवेली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

Asli Azadi

सोमनाथ के सड़क फलिया में शिवशक्ति ग्रुप द्वारा स्थापित गणपति का हुआ विसर्जन

Asli Azadi

गुजरात बोर्ड की एसएससी परीक्षा के दमण के तीन टॉपर

Asli Azadi

Leave a Comment