asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र के लिए 113 खिलाड़ियों का दो दिवसीय असेसमेंट कैंप हेतु चयन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 17 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र सिलवासा में प्रवेश हेतु आयोजित सिलेक्शन ट्रायल को खिलाड़ियों से उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। संघ प्रदेश के चार विभिन्न स्थानों पर आयोजित ट्रायल में लगभग 700 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बेसिक फिटनेस टेस्ट एवं प्रारंभिक मूल्यांकन के परिणामों के आधार पर कुल 114 खिलाड़ियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है, जिसमें 42 महिला खिलाड़ी एवं 71 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को अब दो दिवसीय असेसमेंट कैंप हेतु आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन माननीय प्रशासक प्रफुल पटेल की प्रेरणा एवं संघ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की सोच के अनुरूप किया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को खेल गतिविधियों से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे दीव में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित हो रहा है। अधिक जानकारी हेतु सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी श्री नानजी जेठवा से मो. नं. 7878144655 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

दमण महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन: विद्यार्थियों को दी गई कानूनी जानकारियां

Asli Azadi

कानपुर राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित पुस्तक मेला में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

Asli Azadi

न्यायिक अधिकारी सरकारी कर्मचारी नहीं, उनकी अलग श्रेणी: सुप्रीम कोर्ट

Asli Azadi

Leave a Comment