asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित दमण यात्रा को लेकर भाजपा नेतृत्व ने तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम स्थल, सरकारी अस्पताल एवं नवनिर्मित दमण एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण 25 मई। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संघ प्रदेश थ्रीडी की प्रस्तावित यात्रा के संदर्भ में चल रही तैयारियों का अवलोकन करने हेतु आज दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत पटेल तथा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया द्वारा विभिन्न स्थलों का दौरा किया गया। इस दौरान भाजपा नेतृत्व ने कार्यक्रम स्थल कॉलेज ग्राउंड, मरवड स्थित सरकारी अस्पताल तथा नवनिर्मित दमण एयरपोर्ट का निरीक्षण कर वहां चल रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री जी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिल रहा है।

Related posts

दीव एसपी रामकृष्ण सरन के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर चलाया सघन अभियान

Asli Azadi

दमण जिले में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी के बाद 31 जुलाई को दमण के सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

Asli Azadi

वलसाड डाक विभाग ने दमण में सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत किया कार्यक्रम

Asli Azadi

Leave a Comment