असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण दमण-दीव के दिशानिर्देश में दमण कोर्ट परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। दमण कोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और पेंडिंग ट्रायल के मामले सुनवाई के लिए रखे गये थे। इस दौरान प्री-लिटिगेशन के 5411 मामले सुनवाई के लिए रखे गये थे, जिसमें 2186 मामलों का सुखद निपटारा किया गया और 6501680 रूपये का सेटलमेंट किया गया। इसी तरह पेंडिंग ट्रायल के 118 मामले लोक अदालत के समक्ष सुनवाई के लिए रखे गये थे। जिसमें से 4 मामलों का निपटारा किया गया और 1471906 रूपये का सेटलमेंट किया गया। इस तरह दमण कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए रखे गये कुल 5529 मामलों में से 2190 मामलों का निपटारा किया गया और कुल 7973586 रूपये का सेटलमेंट किया गया। इस लोक अदालत में पैनल में न्यायाधीश और वकील मंडल ने भी अपना सहयोग दिया।

