asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

गैस संकट के बीच आई राहत भरी खबर: ओएनजीसी के दमण अपसाइड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से गैस प्रोडक्शन शुरू

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 30 मार्च। भारत की प्रमुख तेल और गैस कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ने अपने एक अरब डॉलर वाले ऑफशोर गैस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कंपनी का दमण अपसाइड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (डीयूडीपी) पूरा हो गया है। इसके जरिए 29 मार्च 2026 को प्लेटफॉर्म B-12-24P पर पहला गैस फ्लो शुरू हो गया है, जिससे गैस को हजीरा प्लांट भेजा जा रहा है। जहां एक ओर मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच गैस का संकट मंडरा रहा है। इस बीच में यह देश के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर है। यह प्रोजेक्ट अरब सागर में स्थित है, जो मुंबई से लगभग 180 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और गुजरात के पिपावाव से करीब 80 किलोमीटर दक्षिण में है। लगभग 1 अरब डॉलर (कैपेक्स) की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को कॉन्ट्रैक्ट अवॉर्ड होने के दो साल से भी कम समय में पूरा किया गया है। ओएनजीसी ने मजबूत प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन, इनोवेटिव ड्रिल-डेक टेक्नोलॉजी और ड्रिलिंग व प्रोडक्शन टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन को इस सफलता का श्रेय दिया है। प्लेटफॉर्म B-12-24P को सफलतापूर्वक कमीशन किया गया है और अब गैस को हजीरा प्रोसेसिंग प्लांट में भेजा जा रहा है। यह उपलब्धि डीयूडीपी प्रोजेक्ट से गैस मोनेटाइजेशन की शुरुआत का प्रतीक है। आगे सभी वेल्स से प्रोडक्शन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा। ओएनजीसी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर है, जिससे भारत की घरेलू प्राकृतिक गैस आपूर्ति को बढ़ाने और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने में मददगार साबित होगा।

Related posts

दमण में स्कूली बच्चों ने नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत ली शपथ

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासन ने संसाधनों के कुशल उपयोग और जिम्मेदार ईंधन खपत के लिए पीएम मोदी के आह्वान के अनुरूप लागू किये बचत के उपाय

Asli Azadi

कोली पटेल समाज हॉल में दमण जिला भाजपा के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment