asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण डिप्टी कलेक्टर ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, कहा: पर्याप्त मात्रा में है एलपीजी गैस का भंडार

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 मार्च। एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए दमण में पिछले 2-3 दिनों से गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और सिलेंडर लेने के लिए लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इसी को देखते हुए आज दमण डिप्टी कलेक्टर ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपील की है कि वे पिछले 2-3 दिनों से गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर घबराये नहीं। उन्होंने दमणवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दमण में एलपीजी गैस सप्लाई का पर्याप्त भंडार है। अफवाहों से बचे। उन्होंने कहा कि आप घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं, आपके घर पर गैस सिलेंडर की सप्लाई कर दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो प्रशासन द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नं. 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि संघ प्रदेश थ्रीडी के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव ने 12 मार्च को पेट्रोलियम प्रोडक्ट सप्लायर और एलपीजी गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर आपूर्ति बावत रिव्यूू लिया था। जिसमें उन्होंने भी बताया था कि प्रदेश में एलपीजी गैस का स्टॉक भरा हुआ है। नागरिकों को एलपीजी गैस के लिए परेेशान होने और घबराने की जरूरत नहीं है। इसी क्रम में आज दमण डिप्टी कलेक्टर ने भी दमण के नागरिकों को एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर वीडियो संदेश जारी किया है।

Related posts

वात्सल्य संस्था के मनोदिव्यांग बच्चों ने कोहिनूर होटल के वॉटर पार्क में नहाने का उठाया भरपूर आनंद

Asli Azadi

दानह में पीएमजीकेएवाईके तहत सीबीडीसी आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर शुरू

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने दीव में की समीक्षा बैठक

Asli Azadi

Leave a Comment