asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

कडैया में गौ सेवा क ेलिए आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे सांसद उमेश पटेल: गौ माता के लिए एम्बुलेंस भेंट देने का किया वादा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 16 फरवरी। दमण के कडैया सिग्नल पर पीडित गौ माता के सेवा हेतु चल रही कथाकार प्रफुल शुक्ल की श्रीमद् भागवत कथा में आज दमण-दीव सांसद उमेश पटेल बतौर अतिथि के रुप में पहुंचे थे। इस अवसर पर सांसद उमेश पटेल ने पोथी पूजन के साथ कथाकार प्रफुल शुक्ल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कथा आयोजकों की ओर से सांसद उमेश पटेल का स्वागत किया गया। इस मौके पर सांसद उमेश पटेल ने कहा कि पीडाग्रस्त गौ माता के उद्धार और हमारे पूर्वजों के उद्धार के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दमण गौ रक्षा मंच द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि गौ माता में समस्त ब्रह्मांड के देवी देवताओं का वास होता है। गौ सेवा का कार्य सबसे पूर्ण कार्य है। हर्षल पटेल पिछले काफी समय से गायों की सेवा के लिए अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की सजगता नहीं होने के चलते आज सडकों पर गौ माता घूमती हुई नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन लोग धर्म के प्रति जागरूक हो जाएंगे गौ माता को उचित स्थान मिल सकेगा। सांसद उमेश पटेल ने लोगों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ ही संस्कार भी दें। उन्होंने भागत कथा को अपने जीवन में उतारने और सिंचन करने का भी आह्वान किया। सांसद उमेश पटेल गौ माता की सेवा के लिए एम्बुलेंस भेंट देने का वादा भी किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी ओर से गौ सेवा के लिए यथा संभव दान भी दिया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों से गौ सेवा के लिए यथा संभव दान देने की भी अपील की। उमेश पटेल ने लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कथाकार प्रफुल शुक्ल की हर भागवत कथा में भागवत गीता उपलब्ध कराने की भी बात कही। उन्होंने कथाकार प्रफुल शुक्ल से कहा कि बापू आप कथा के पहले दिन से ही गीता की पुस्तक लोगों को बांटना शुरु कर दीजियेगा ताकि लोग गीता पढें और धर्म के प्रति सजग हों। कथाकार प्रफुल शुक्ल ने व्यासपीठ से आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनाया। जिसमें बडी संख्या में उपस्थित भक्तों ने कथा का लाभ लिया। आज की कथा में अनेक दानदाताओं ने गौ माता की सेवा के लिए दिल खोलकर दान दिया। इस अवसर पर आचार्य वेदपाठी चेतन जोषी, पूर्व सांसद गोपाल दादा, उद्योगपति अनिल अग्रवाल, सुलोचना अग्रवाल, कचीगाम सरपंच फाल्गुनी पटेल, सोमनाथ सरपंच वर्षिका पटेल, काउंसिलर सिंपल काटेला सहित अनेक महानुभाव उपस्थित रहे। प्रतिदिन बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं।

Related posts

एसआईए के सेफ्टी कॉन्क्लेव 2026 का आरडीसी अमित कुमार ने किया उद्घाटन

Asli Azadi

अहमदाबाद में आईएमए 100 नेटकॉन 2025 का हुआ आयोजन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल का दमण में आज से शुरु हो रहा है विकास कार्यों की ग्राउंड जीरो पर समीक्षा के लिए दौरा

Asli Azadi

Leave a Comment