asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की हुई शुरुआत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण/ सिलवासा/ दीव 17 सितंबर। पीएम मोदी ने महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुदृढ़ करने, रोगों की समय पर पहचान करने तथा परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आज शुभारंभ मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर किया। जिसका सीधा प्रसारण संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के विभिन्न स्थानों पर भी किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में और स्वास्थ्य सचिव डॉ. सागर डोईफोडे के दिशानिर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के तीनों जिलों में भी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। संघ प्रदेश में भी यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण को सुदृढ़ करना, रोगों की समय पर पहचान और परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत नमो अस्पताल सिलवासा और उप-जिला अस्पताल खानवेल में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, क्षय रोग, एनीमिया एवं सिकल सेल रोग की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता, आयुष सेवाएं (योग, आयुर्वेद), अंग दान जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, आभा कार्ड, निक्षय मित्र पंजीकरण और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है। इसके आलावा के. डी. अस्पताल अहमदाबाद के नेत्र विशेषज्ञों की टीम (मोबाइल आई क्लिनिक) द्वारा स्वास्थ्य केंद्र दुधनी और मांदोनी पर नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को जांच के बाद नि:शुल्क चश्मे दिए गए। साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को सर्जरी के लिए नमो अस्पताल तथा उप-जिला अस्पताल खानवेल भेजा गया। आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में तीन जगहों पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से नमो अस्पताल की टीम द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज डोकमरडी, केएलजे प्लास्टिसाइजर्स लिमिटेड सीली एवं डी. देव प्लास्टिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड सुरंगी में आयोजित मेगा ड्राइव में 250 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ। इस अवसर पर नमो अस्पताल सिलवासा में कैंसर केयर कीमोथेरैपी ट्रीटमेंट की शुरुआत की गई, जो हर बुधवार को होगी। साथ ही कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन की सेवाएं भी नमो अस्पताल में शुरुआत की गई। इस अवसर प्रशासक के सलाहकार अमित सिंगला द्वारा मरीजों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। दमण के स्वामी विवेकानंद सभागार में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप समाहर्ता आरती अग्रवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं एवं छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में सक्रिय भाग लें और 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य गतिविधियों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर विभाग द्वारा महिला स्वास्थ्य, सशक्तिकरण एवं पोषण जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही महिलाओं और छात्राओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच भी आयोजित की गई। स्वस्थ नारी ही स्वस्थ परिवार की आधारशिला है और स्वस्थ परिवार ही सशक्त समाज एवं विकसित भारत का निर्माण करता है।

Related posts

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ने तीनों जिलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की: युवाओं को दी गई तवज्जो

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी में सिर्फ चार महीने के बाद होने है स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव : राजनीतिक शून्य अवकाश छाया]

Asli Azadi

पीएम मोदी के दमण को सिंगापुर बनाने के आह्वान का भी सांसद उमेश पटेल कर रहे है विरोध: भाजपा प्रमुख भरत पटेल

Asli Azadi

Leave a Comment