asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

भाजपा ने दलित चेहरे पर खेला दांव : संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा की कमान महेश आगरिया को सौंपी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा/ दमण 06 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा की कमान प्रदेश के युवा दलित चेहरे महेश आगरिया को सौंपी है। आज तय प्रक्रिया के तहत दादरा नगर हवेली स्थित अटल भवन पर पार्टी की ओर से भेजे गये भाजपा के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समक्ष महेश आगरिया को संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने का ऐलान किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल, गुजरात के संगठन मंत्री रत्नाकर, प्रदेश के चुनाव अधिकारी धर्मेश सिंह चौहाण भी साथ में उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद गदगद स्वर में महेश आगरिया ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, पर्यवेक्षक डॉ. राधा मोहन अग्रवाल सहित प्रदेश के पूर्व प्रमुख दीपेश टंडेल सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश आगरिया ने कहा कि प्रशासक प्रफुल पटेल ने इस प्रदेश में जो विकास किया है उस अभियान में हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता जुड जायेंगे और इसे आगे बढायेंगे। भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने आने वाले स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव के लिए सभी को तैयार रहने का भी आह्वान किया। दमण-दीव लोकसभा सीट का भी जिक्र करते हुए कहा कि हमने यह सीट गंवाई थी इसे हम 2009 के लोकसभा चुनाव के मार्जिन से भी ज्यादा मार्जिन से जीतायेंगे। आज के इस कार्यक्रम में सांसद कला डेलकर, पूर्व सांसद लालू पटेल एवं नटू पटेल, भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल, गुजरात भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रभारी विशाल टंडेल, दमण जिला भाजपा प्रमुख भरत पटेल, सिलवासा जिला भाजपा प्रमुख शांतू पुजारी, दीव जिला भाजपा प्रमुख मोहन लकमणे, दमण जिला पंचायत प्रमुख जागृति पटेल, भाजपा सचिव फाल्गुनी पटेल, सिलवासा म्युनिसिपल प्रमुख रजनी शेट्टी, दीव जिला पंचायत प्रमुख रामजी भीखा, दानह जिला पंचायत प्रमुख दामजी कुराडा, दमण म्युनिसिपल प्रमुख अस्पी दमणिया, पूर्व सिलवासा म्युनिसिपल प्रमुख राकेशसिंह चौहाण, पूर्व दानह जिला पंचायत प्रमुख निशा भावर, भाजपा उपप्रमुख किरीट वाजा एवं नवीन पटेल, पूर्व भाजपा प्रमुख बी. एम. माछी, दमण शहर भाजपा प्रमुख पीयूष पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री वसीम सैयद, सरपंच शंकर पटेल एवं मुकेश गोसावी, उपसरपंच सतिष पटेल, दीव जिला पंचायत उपप्रमुख लक्ष्मी मोहन, काउंसिलर आशीष टंडेल सहित स्थानीय स्वराज संस्थाओं के प्रमुखों, उपप्रमुखों, सरपंचों, काउंसिलरों तथा पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related posts

दमण में हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी थीम पर आयोजित हुई कुकिंग प्रतियोगिता

Asli Azadi

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

पीएम मोदी ने दिसंबर 2020 में प्रशासक प्रफुल पटेल को लक्षद्वीप की भी सौंपी थी कमान

Asli Azadi

Leave a Comment