asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल का दीव दौरा संपन्न : आखिरी दिन निर्माणाधीन मलाला-नागवा रोड की स्थिति का लिया जायजा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 21 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल दीव जिले में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति के निरीक्षण के लिए चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की। अपने चार दिन के दीव दौरे में प्रशासक प्रफुल पटेल ने विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करके मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश भी दिये। प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव दौरे के अंतिम दिन यानि 21 नवंबर को सुबह निर्माणाधीन मलाला-नागवा रोड का निरीक्षण किया और इसके कार्यान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव जिले में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की और जरूरी मार्गदर्शन एवं सुझाव प्रदान किये।

Related posts

एशिया कप कराटे चैंपियनशिप में जया सिंह ने गोल्ड और जूही सिंह ने जीता ब्रोंज मेडल: दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल और अमी पटेल ने किया सम्मानित

Asli Azadi

दीव जिले में खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

Asli Azadi

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटी दमण में एसएमसी कमेटी का हुआ गठन

Asli Azadi

Leave a Comment