asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव की विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 18 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल दीव जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के उद्देश्य से आधिकारिक दौरे पर हैं। अपने दौरे के प्रथम दिन प्रशासक प्रफुल पटेल ने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पद्मभूषण स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मलाला नागोआ एयरपोर्ट रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग 251, जलंधर सर्किट हाउस के विस्तार कार्य, एनेक्सी सर्किट हाउस के विस्तार कार्य, जेठीबाई बस स्टैंड, बस स्टैंड के सामने स्थित सड़क तथा पुराने दीव-घोघला पुल का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव म्यूजियम, दीव फोर्ट हाउस विस्तार, दीव फोर्ट, अर्बन स्ट्रीट, घोघला – ओडीआर-7 के पास, घोघला स्ट्रीट, घोघला में केबल कार साईट, घोघला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं घोघला प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने संबंधित परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप हो रही प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों एवं विभागीय अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासक प्रफुल पटेल ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Related posts

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से सांसद उमेश पटेल ने की मुलाकात

Asli Azadi

डुंगरा पुलिस लाइन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने किया वृक्षारोपण

Asli Azadi

घेलवाड कम्युनिटी हॉल में हुई एसआईआर हियरिंग: घेलवाड सरंपच हिताक्षी पटेल ने उपस्थित रहकर मतदाताओं का किया सहयोग

Asli Azadi

Leave a Comment