asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

आंबोली ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 19 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली जिले के आंबोली ग्राम पंचायत के सभी गांव (आंबोली, वेलुगाम, बिंद्राबीन, तिनोडा एवं खड़ोली) में आज दोपहर12:00 बजे से ”सरकार आपके द्वार” लोक दरबार आयोजित किया गया। इस लोक दरबार में प्रशासन के कई अधिकारी एवं जिला पंचायत के चुने हुए सदस्य उपस्थित रहे। इस सभा में ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं को सुना एवं उसके लिए समय सीमा में समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये। जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एवं इसके निवारण हेतु आंबोली ग्राम पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड, विभिन्न आवश्यक दाखिलें, पेंशन, बिजली कनेक्शन इत्यादि के लिए विशेष कैंप लगाने के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए और ग्राम पंचायत के सभी विभिन्न समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा। आंबोली ग्राम पंचायत की आम जनता ने प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार व्यक्त किया और लोगों ने इस प्रयास की काफी सराहना की।

Related posts

पीएम मोदी के आह्वान पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दादरा नगर हवेली जिले में कम तेल की थाली-स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान का प्रारंभ

Asli Azadi

घेलवाड पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल ने सफाई कर्मियों को बांटे राशन किट

Asli Azadi

दमण पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Asli Azadi

Leave a Comment